पन्ना उमरावां ग्राम के NMDC मार्ग पर दिखा बाघ, साइकिल छोड़कर भागे लोग
पन्ना: पन्ना जिले के उमरावां ग्राम के पास स्थित NMDC मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक सड़क पर एक बाघ दिखाई दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाघ को सामने देखकर साइकिल सवार अपनी साइकिल वहीं छोड़कर जान बचाने के लिए भाग गए।घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग को सूचित किया गया। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन क्षेत्र में भय का माहौल है।वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और जंगल से सटे मार्गों पर सावधानी बरतें।