Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeChhatarpurपन्ना नेशनल पार्क में शुरू हुई 10 नई कैंटर बसें, अब 19...

पन्ना नेशनल पार्क में शुरू हुई 10 नई कैंटर बसें, अब 19 पर्यटक एक साथ ले सकेंगे जंगल सफारी का आनंद

मध्य प्रदेश के पन्ना नेशनल पार्क में पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा एक नई पहल की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना नेशनल पार्क से 10 नई वीविंग कैंटर बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इन नई कैंटर बसों में एक साथ 19 पर्यटकों के बैठने की सुविधा है। ये बसें सामान्य सफारी वाहनों की तुलना में अधिक लंबी और ऊंची हैं, जिससे पर्यटकों को जंगल के सुंदर नजारे देखने का बेहतर मौका मिलेगा।

इस सुविधा से विशेष रूप से बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को अधिक सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। अब पर्यटक बिना ऑनलाइन बुकिंग के भी नेशनल पार्क के एंट्री गेट से सीधे जंगल सफारी की बुकिंग कर सकेंगे।

इन कैंटर बसों का संचालन पन्ना नेशनल पार्क के साथ-साथ बांधवगढ़, कान्हा, पेंच और सीधी सहित कई प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों में किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments