Home Chhattisgarh छत्तीसगढ़: कोरबा–बिलासपुर मेमू ट्रेन की मालगाड़ी से जोरदार टक्कर, कई डिब्बे चढ़े...

छत्तीसगढ़: कोरबा–बिलासपुर मेमू ट्रेन की मालगाड़ी से जोरदार टक्कर, कई डिब्बे चढ़े एक-दूसरे पर

0

https://youtube.com/shorts/1-lExlF5h4M?si=O_JMxtiIdHL54XLr

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल से एक बड़ा रेल हादसा सामने आया है। कोरबा से बिलासपुर की ओर जा रही मेमू पैसेंजर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा बिलासपुर के लाल खदान क्षेत्र के पास हुआ, जहां एक ही पटरी पर खड़ी मालगाड़ी से मेमू ट्रेन की आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मेमू ट्रेन के कई डिब्बे मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों में दहशत फैल गई और कई लोग डिब्बों में फंसे नजर आए। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और राहत एवं बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा।

रेलवे अधिकारियों ने राहत कार्य शुरू कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। एहतियातन इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी गई। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सिग्नल या मानवीय लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि रेलवे की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version