Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeChhatarpurकोहरे ने ली 22 वर्षीय ट्रक चालक की जान, राजनगर रोड पर...

कोहरे ने ली 22 वर्षीय ट्रक चालक की जान, राजनगर रोड पर पुलिया से टकराकर नहर में गिरा रेत से भरा ट्रक

https://youtu.be/FA7B0kBdFWQ?feature=shared

राजनगर रोड पर सोमवार तड़के घना कोहरा एक नवयुवक की जान का कारण बन गया। बछौन के पास स्थित पुलिया पर रेत से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक चालक की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक में मौजूद हेल्पर की लापरवाही और घने कोहरे के कारण चालक को रास्ते का सही अंदाजा नहीं हो सका, जिससे ट्रक पुलिया से टकराकर सीधे नहर में गिर गया।
घटना की सूचना मिलते ही बछौन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रक को बाहर निकलवाया और कड़ी मशक्कत के बाद चालक के शव को नहर से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि राजनगर रोड पर कोहरे के समय पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments