Home Bhopal अनुपम खेर की खजुराहो फ्लाइट रद्द, इंडिगो एयरलाइंस पर भड़के अभिनेता

अनुपम खेर की खजुराहो फ्लाइट रद्द, इंडिगो एयरलाइंस पर भड़के अभिनेता

0

खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने जा रहे बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब उनकी इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट अचानक रद्द कर दी गई।

इस घटना से नाराज़ अनुपम खेर ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वह अपनी भड़ास निकालना चाहते हैं। अभिनेता के अनुसार, फ्लाइट रद्द होने के साथ-साथ उनका सामान भी काफी देर से पहुंचा, जिससे उन्हें मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की परेशानी हुई।

अनुपम खेर ने यात्रियों की समस्याओं को लेकर एयरलाइंस की सेवाओं पर सवाल उठाए और कहा कि ऐसी घटनाएं आम यात्रियों के लिए भी बड़ी दिक्कत बन जाती हैं।

यह मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां लोग एयरलाइंस की सेवाओं को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version