Thursday, November 27, 2025
spot_img
HomeUTTAR PRADESHफतेहपुर में दर्दनाक हादसा: छत से गिरा मासूम, सरिया पेट के आर-पार...

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: छत से गिरा मासूम, सरिया पेट के आर-पार निकल गई

फतेहपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, एक मासूम बच्चा खेलते समय अचानक छत से नीचे गिर गया। नीचे एक नया मकान बन रहा था, जिसके कारण ज़मीन पर लोहे की सरिए फैली हुई थीं। गिरने के दौरान एक सरिया बच्चे के पेट के आर-पार निकल गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चे को उठाया और आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों की टीम ने बच्चे का इलाज शुरू कर दिया है और उसकी हालत पर लगातार नज़र रखी जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बच्चा खेलते-खेलते छत के किनारे पहुंच गया था और अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। लोगों का कहना है कि अगर निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम होते तो यह दर्दनाक घटना टल सकती थी।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर हर कोई दंग है और लोग बच्चे के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments