Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeBhopalभोपाल: छोटे तालाब में डूब रहे युवक को प्रतिक बाथम ने बचाया...

भोपाल: छोटे तालाब में डूब रहे युवक को प्रतिक बाथम ने बचाया | News India 100

भोपाल के छोटे तालाब में साहस की एक अद्भुत मिसाल देखने को मिली। आर्च ब्रिज (रानी कमलापति पुल) के पास एक युवक पानी में डूबने लगा, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

भीड़ तमाशबीन बनी रही, लेकिन प्रतिक बाथम नाम के एक साहसी युवक ने बिना समय गंवाए अपनी शर्ट उतारी और सीधे तालाब में छलांग लगा दी। कड़ाके की ठंड, गहरी जलधारा और तेज लहरों के बीच संघर्ष करते हुए उन्होंने डूब रहे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

स्थानीय लोगों ने प्रतिक के साहस और मानवता की खुले दिल से सराहना की। यह घटना इंसानियत और बहादुरी की एक शानदार मिसाल बन गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments